Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़to meet Akhilesh Yadav Little Aaradhya s wish fulfilled crying bitterly video went viral

अखिलेश यादव से मिलने के लिए फूट-फूटकर रोने वाली नन्ही आराध्या की मुराद पूरी, वीडियो हुआ था वायरल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए रोने वाली नन्ही आराध्या की मुराद पूरी हो गई है। अखिलेश को लेकर पांच साल की मासूम की दीवानगी चर्चा का विषय बन गई थी। रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, इटावाSun, 11 Dec 2022 10:29 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश यादव से मिलने के लिए फूट-फूटकर रोने वाली नन्ही आराध्या की मुराद पूरी, वीडियो हुआ था वायरल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए रोने वाली नन्ही आराध्या की मुराद पूरी हो गई है। अखिलेश को लेकर पांच साल की मासूम की दीवानगी चर्चा का विषय बन गई थी। सोशल मीडिया पर बच्ची का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। रोने के कारण उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर अखिलेश ने खुद बच्ची को अपने घर सैफई बुलवाया। रविवार को बच्ची को लेकर उसका परिवार अखिलेश से मिला। इस दौरान अखिलेश ने मासूम आराध्या को अपने हाथों से केक खिलाया और बर्थ डे की अग्रिम बधाई देते हुए उसके घर आने का आश्वासन भी दिया। 

दरअसल, मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान दो दिसंबर को अखिलेश ने करहल विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया था। तभी से करहल की रहने वाली पांच वर्षीय आराध्या अखिलेश से मिलने की जिद्द पर अड़ी थी। रो-रोकर आराध्या की तबीयत खराब हो गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बच्ची के बारे में जानकारी मिलने पर अखिलेश ने आराध्या के पिता धर्मपाल से वीडियो कॉल के जरिए बात की और बेटी का हालचाल लिया। साथ ही उन्हें सैफई आने का न्योता दिया।

आराध्या की तबीयत ठीक होने पर उसके पिता-माता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार को सैफई पहुंचे जहां आराध्या का बर्थ-डे मनाया गया। अखिलेश के हाथों गिफ्ट पाकर और मिठाई-केक खाकर आराध्या खिलखिला उठी। अखिलेश ने 14 दिसंबर होने वाले बर्थडे में करहल आने का भरोसा भी दिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें