Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़This time parrots will not enter the strong room they will fly Shivpal Yadav taunts BJP

इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं, उड़ेंगे, बीजेपी पर शिवपाल यादव का तंज

शिवपाल यादव ने भी जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 3 May 2024 04:15 AM
share Share

बदायूं लोकसभा से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। वहीं शिवपाल यादव ने भी जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2019 में जब हमारे भतीजे धमेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में कोई तोता घूस गया था, इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा।

बदायूं बाईपास के एआरटीओ चौराहे के पास गुरुवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा हुई। जिसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे।  गृहमंत्री अमित शाह का बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण का हाल देखकर भाजपा वालों के तोते उड़ गए हैं। दिल्ली वाले भी आज बदायूं आये हैं उनके भी तोता हमारा नाम सुनकर उड़ गए हैं। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों के कर्जमाफी का काम सबसे पहले मुलायम सिंह यादव ने किया। कहा कि भाजपा तो अमीरों का कर्जमाफ करती है। भाजपा जो कर्जमाफी लाई थी उसमें करोड़पति और उद्योगपति शामिल थे। इसलिए गरीब और किसानों को लाभ नहीं मिल पाया। बोले, इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो हम अमीरों का नहीं गरीबों का कर्ज माफ करेंगे। पिछले एक साल में प्रदेश के अंदर कर्ज से परेशान सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की। सपा सत्ता में आई तो फिर 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती का मौका मिलेगा। भाजपा का काम ईडी और सीबीआई का दबाव बनाकर विपक्ष को डराना है। भाजपा सरकार ही है जो किसानों को एमएसपी देने में अड़ंगे डाल रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने दीजिए, संविधान में जो नियम कानून है और पावर दी गई है उसके तहत नौकरी देने का काम करेंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें