Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Swami Prasad Maurya son Utkrisht supports Congress Priyanka Gandhi welcomes him in Rae Bareli

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट का कांग्रेस को समर्थन, रायबरेली में प्रियंका गांधी ने किया वेलकम

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उत्कृष्ट मौर्य का स्वागत किया।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, रायबरेलीSat, 18 May 2024 06:30 AM
share Share

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अउत्कृष्ट मौर्य  ने देर रात कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से हुए भुएमऊ पहुंचकर मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन करने की बात कही। उत्कृष्ट मौर्य मनोज पांडेय के विरोध में ऊंचाहार से चुनाव लड़ चुके हैं। उत्कृष्ट मौर्य बसपा के टिकट पर दो बार चुनाव जरूर लड़े पर दो बार उन्हें हार मिली।

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद के बेटे 2022 विधानसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव लड़ना चाहते थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से टिकट भी मांगा था पर बात नहीं बनी थी। अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट न देकर अपने करीबी मनोज पांडेय को उम्मीदवार बना दिया था। 

2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया। हालांकि अब अखिलेश यादव के करीबी मनोज पांडेय भी खेमा बदला लिया। उन्होंने अखिलेश का साथ छोड़ दिया है। वह भाजपा की सदस्यता ले ली।   इस बीच प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट से मुलाकात की। इसके मौर्या ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें