Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़suhagraat par aisa kya hua ki shadi ke two din baad hi bhagi dulhan sasural gaye dulhe ki bhi hui bejjati

सुहागरात पर ऐसा क्या हुआ कि दो दिन बाद मायके भाग गई दुल्हन, ससुराल पहुंचा दूल्हा तो हुई बेइज्जती

यूपी के मैनपुरी से दूल्हा-दुल्हन को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी दिसंबर में सामूहिक विवाह कार्यकम के दौरान शादी हुई थी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मैनपुरीFri, 26 July 2024 10:46 AM
share Share

यूपी के मैनपुरी से दूल्हा-दुल्हन को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी दिसंबर में सामूहिक विवाह कार्यकम के दौरान शादी हुई थी। दो महीने तक उसकी दुल्हन अपने मायके में रही। दो महीने बाद दोनों ने गांव में फिर शादी कर ली। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर आया। सुहागरात के दो दिन बाद ही अचानक से दुल्हन अचानक से अपने मायके भाग गई। दूल्हे को जब इसकी जानकारी हुई तो वह दंग रह गया। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की खोजबीन करते हुए ससुराल पहुंचा तो वह नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी दुल्हन पूरे परिवार के साथ दूसरे गांव में रह रही है। दूल्हा जब यहां पहुंचा तो उसकी बेइज्जती करके भगा दिया गया। अब मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंच गया है। दुल्हन को 29 जुलाई को सुनवाई के लिए बुलवाया गया है।

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला करहल के नगला विजई बमटापुर इलाके का है। यहां के रहने वाले गुरमीत कुमार की शादी 15 दिसंबर 2023 को नगला बेटा थाना कुर्रा की रहने वाली दीपांशी के साथ सामूहिक विवाह में हुई थी। हालांकि इसके बाद वह मायके में रह रही थी। 19 फरवरी 2024 को दोनों सामूहिक रूप से एक बार फिर गांव में शादी कर ली। इसके अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को घर ले गया। शादी को लेकर दूल्हे के परिवार में खुशहाली थी, लेकिन सुहागरात के दो दिन बाद ही शादी की खुशी पर ग्रहण लग गया। दुल्हन ससुराल से भागकर अपने मायके आ गई।

दूल्हा जब दुल्हन को लेने पहुंचा तो दुल्हन अपने मायके में नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन दीपांशी किसी दूसरे गांव में रहने लगी है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की खोज में सलारपुर गांव पहुंच गया। दूल्हे ने जब अपनी पत्नी से घर चलने को कहा तो उसकी दुल्हन ने दूल्हे की बेइज्जती कर दी। दुल्हन ने कहा मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी। दुल्हन के मुंह से जो शब्द निकले उसे सुनकर दूल्हा हैरान था। यही नहीं दूल्हे के साथ साले ने गाली-गलौज और मारपीट भी की। कुछ दिन बाद दूल्हे ने इसकी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दर्ज कराई। दूल्हे की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने नोटिस जारी करते हुए 29 जुलाई को दुल्हन को सुनवाई के लिए बुलवाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें