Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़SP MLA Nahid Hasan released from jail sister angry over taking pictures mobile-cameras snatched

सपा विधायक नाहिद हसन जेल से छूटे, फोटो लेने पर भड़की बहन, मोबाइल-कैमरे छीने गए

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन शनिवार को जेल से बाहर आ गए। इस दौरान उनकी बहन इकरार हसन मीडियाकर्मियों के वीडियो बनाने पर भड़क गईं। मीडिया वालों से बदसलूकी की।

Yogesh Yadav वार्ता, चित्रकूटSat, 3 Dec 2022 12:38 PM
share Share

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन शनिवार को जेल से बाहर आ गए। जेल से छूटने के बाद मीडियाकर्मियों से सपा विधायक हसन तो अपना मुंह छिपाते नजर आए लेकिन उनकी बहन इकरार हसन मीडियाकर्मियों के वीडियो बनाने पर भड़क गईं। मीडिया वालों से बदसलूकी करते हुए उनके मोबाइल फोन और कैमरे छीन लिए गए। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के बाद मीडियाकर्मी का मोबाइल वापस किया गया। 

इस दौरान जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। नाहिद हसन के छूटते वक्त किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। यहां तक कि सपा विधायक के कई समर्थक जेल परिसर के अंदर घुस गए और वहां से विधायक को अपने साथ जेल से बाहर लेकर आए। 

नाहिद को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो दिन पहले जमानत मिली थी। इसके बाद विधायक का रिहाई का परवाना चित्रकूट जेल पहुंचा। नाहिद ने जेल में रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीता था। उल्लेखनीय है कि सपा विधायक हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ 21 फरवरी 2021 को गैंगस्टर के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 जनवरी 2022 को नाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) विशेष अदालत कैराना में पेश किया गया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था। 

नाहिद के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस बीच 28 सितंबर 2022 को उन्हें मुजफ्फरनगर जेल से चित्रकूट जेल में स्थानांतरित किया गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर विधायक को जेल से रिहा कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें