Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Siddharthnagar Had tea saved went to take bath after lighting the bonfire had to break the bathroom and take out the dead body

चाय पी, सेविंग की, अलाव तापने के बाद गया नहाने, बाथरूम तोड़कर निकालनी पड़ी लाश

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक युवक बाथरूम में नहाने गया तो वापस नहीं लौटा। नई नवेली दुल्हन को शंका हुई तो दीवार तोड़कर परिजन अंदर घुसे। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)Fri, 12 Jan 2024 04:00 PM
share Share

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज कस्बे के एक युवक की शुक्रवार सुबह बाथरूम में नहाते समय मौत हो गई। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। युवक जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो नई नवेली दुल्हन को शक हुआ था। परिजन दीवार तोड़कर अंदर घुसे तो युवक की लाश पड़ी थी। डॉक्टरों के अनुसार नहाते समय ही युवक को हार्ट अटैक आया था। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

वार्ड 11 इंदिरानगर निवासी सरोज अग्रहरि ने बताया कि उसके छोटे भाई विनय अग्रहरि (35) ने सुबह चाय पीने के बाद बाद शेविंग की। अलाव सेंकने के बाद बाथरूम चला गया। आधा घंटा बीत गया तो पत्नी को कुछ शंका हुई। वह बाथरूम के दरवाजे के पास पहुंचकर आवाज देने लगी। लेकिन अंदर से कोई हलचल न मिलने पर घर के लोगों को बताया।

लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला। इस पर दीवार तोड़ी गई। अंदर विनय अचेत पड़ा था। फिर दरवाजे तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसका हार्ट फेल हो गया। छह महीने में ही सुहाग उजड़ने से पत्नी बदहवाश हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें