Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Shoe thrown at Swami Prasad Maurya in Agra act of a youth from a Hindu organisation beaten up badly

आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, हिन्दूवादी संगठन के युवक की करतूत, जमकर पिटाई

अपना बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक बार फिर जूता फेंका गया है। आगरा में स्वामी प्रसाद पर जनसभा के दौरान एक युवक ने जूता फेंका। जूता फेंकेन वाला हिन्दू वादी संगठन का है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, आगराFri, 3 May 2024 01:24 PM
share Share

अपना बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक बार फिर जूता फेंका गया है। आगरा में स्वामी प्रसाद पर जनसभा के दौरान एक युवक ने जूता फेंका। युवक ने दूसरा जूता भी फेंकने की कोशिश की। इसके बाद जेब से काला झंडा निकालकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की है। युवक की पहचान हिन्दू महासभा के पदाधिकारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। इससे पहले लखनऊ में भी एक बार स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील के भेष में आए युवक ने जूता फेंका था।

स्वामी प्रसाद मौर्य आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में माता सती मंदिर पर पार्टी प्रत्याशी होमत सिंह निषाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सामने दर्शकों में बैठा एक युवक तेजी से बैरिकेड को पार करके आगे आता है और अपने दाए पैर का जूता उतारकर स्वामी प्रसाद के ऊपर फेंकता है। जूता स्वामी प्रसाद को न लग कर माइक में लगता है। इस पर वह दूसरे पैर का भी जूता उतारकर उनके ऊपर फेंकते हुए जेब से काला झंडा निकालकर भी उन्हें दिखाते हुए भागता है। 

अचानक हुई घटना से हर कोई हतप्रभ रह जाता है। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मी ललकारते हुए युवक की तरफ दौड़ते हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद का नार लगाते हुए भागने की कोशिश करता है। लेकिन पुलिस वाले उसे पकड़ लेते हैं। तब तक स्वामी प्रसाद के समर्थक भी उसे पकड़ लेते हैं और जमकर उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। पुलिस ने किसी तरह युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। पुलिस की हिरासत में आने के बाद भी वह नारेबाजी करता रहता है। 

वीडियो जारी कर जिम्मेदारी भी ली गई
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति खुद को एक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए अपना नाम कुंवर अजय तोमर बताता है। वह कहता है कि कुछ देर पहले हमारे महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़ ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका है। यह बड़े ही हर्ष का विषय है। कहा कि सनातन धर्म को ढोंगी कहने वाले, ब्राह्मणों का राक्षस कहने वालों का यही हश्र होगा। आगरा की धरती पर ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह जहां भी जाएंगे यही किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें