Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Shivpal Yadav can be replaced by his son Aditya Ankur Yadav know the whole matter

शिवपाल यादव की जगह ले सकते हैं उनके बेटे आदित्य अंकुर यादव, जानें पूरा मामला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर उनके बेटे आदित्य अंकुर यादव के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई हैं। इटावा जिला सहकारी बैंक...

Amit Gupta वार्ता, इटावा Wed, 22 Sep 2021 01:17 PM
share Share

बोधगया। निज संवाददाता

मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में सम्मान समारोह के तहत ‘शिक्षित नारी समृद्ध समाज विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मौके पर वीसी प्रो राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बदलाव का असर सभी समाज व व्यक्ति पर पड़ा है।

नारी प्रकृति की प्रतीक है। उसकी शक्ति से ही पुरुष की भी शक्ति प्रवाहित होती है। भारतीय परंपरा में बहुत सी अल्प शिक्षित या अशिक्षित नारियों ने भी परिवार को उच्च संस्कार से परिष्कृत किया है। पूर्वोत्तर भारत में नारी अगुवाई करती है। प्रो प्रसाद ने कहा कि आज बच्चों में संस्कार के साथ हुनर की जरूरत है, जिसमे शिक्षित नारियों की अहम भूमिका हो सकती है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ दीपशिखा ने की। डॉ दीपशिखा लिखित पुस्तक मातृकला एवं बाल विकास का लोकार्पण कुलपति प्रो प्रसाद एवं अतिथियों ने किया। मौके पर मंचासीन प्रो मो एहतेशाम खान, डॉ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ भारत भूषण ने भी संबोधित किया। विभाग की सहायक आचार्य स्वर्गीय डॉ रीता सिंह की याद में सर्वोत्तम छात्रा अंजली सिन्हा को प्रशस्ति पत्र और 51 सौ रूपये से पुरस्कृत किया गया।

मौके पर प्रो राम बिलास सिंह, प्रो कृष्णदेव प्रसाद वर्मा, प्रो वीरेंद्र सिंह, प्रो सरोज कुमार, डॉ सुनीति सुमन, डॉ के के मिश्र, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ मीनाक्षी शुक्ल, डॉ सुप्रीति सुमन, डॉ मीनाक्षी, संघ के प्रांतीय प्रचारक उमेश कुमार, कई संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें