Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़sakshi malik demand meeting anurag thakur said if brijbhushan closed one becomes president nothing change

ब्रजभूषण से जुड़े संजय अध्‍यक्ष बने तो कुछ नहीं बदलेगा, अनुराग ठाकुर से मिलकर साक्षी मलिक ने की ये मांग

साक्षी मलिक ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़े किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोकने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा हुआ तो फिर पहलवानों का शोषण जारी रहेगा।

Ajay Singh अमित पाठक, आगराSat, 16 Dec 2023 08:04 AM
share Share

Sakshi Malik met Anurag Thakur and made this demand: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में 21 दिसंबर को यदि पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़ा कोई व्यक्ति अध्यक्ष पद पर जीत गया तो संघ द्वारा पहलवानों का शोषण जारी रहेगा। हमने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़े किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोकने की अपील की है। यह कहना है ओलंपिक पदक विजेता और ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना देने वाली साक्षी मलिक का।

शुक्रवार को ऑल इंडिया रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप में अतिथि के रूप में आगरा पहुंचीं साक्षी मलिक ने हिन्दुस्तान से खास बातचीत में कहा कि ब्रजभूषण के अध्यक्ष रहते महिला पहलवानों सहित पुरुष पहलवानों ने बहुत शोषण सहा है। महिला पहलवानों का तो शारीरिक शोषण तक किया गया। लेकिन, अब पहलवान चुप नहीं बैठेंगे। दिल्ली में हमारे धरने को खेलमंत्री ने संघ में सुधार का वादा कर खत्म कराया था। हम उन्हें चुनाव से पहले वादा याद दिलाने गए थे। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे संजय सिंह ब्रजभूषण शरण सिंह के पार्टनर हैं। यदि वह अध्यक्ष बने तो संघ में कुछ नहीं बदलेगा। पहलवानों की इच्छा पूर्व खिलाड़ी अनीता श्योराण को अध्यक्ष के रूप में देखने की है। देशभर की महिला पहलवान उनके अध्यक्ष रहते खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।

12 साल की उम्र में 59 किग्रा भारवर्ग में रजत
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक प्रतिभा की धनी हैं। रियो 2016 ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के अलावा, आने वाली पीढ़ियों की आदर्श बन गईं। 12 साल की उम्र में उन्होंने ईश्वर दहिया के अंडर प्रशिक्षण शुरू किया और पांच साल बाद, 2009 के एशियाई जूनियर विश्व चैंपियनशिप के फ्रीस्टाइल में 59 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतते हुए सफलता का पहला स्वाद चखा।

नए वर्ष से प्रैक्टिस पर होगा पूरा फोकस
पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि वह नए वर्ष से प्रैक्टिस पर फोकस शुरू करेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले ट्रायल से पहले खुद को पूरी तरह तैयार कर लूंगी। उम्मीद है कि मैं पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी। गौरतलब है कि पहलवान साक्षी, वीनेश फोगाट, बजरंग पूनिया ने ब्रजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिन तक धरना दिया था।

भारती महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि आज तक संघ में कोई महिला अध्यक्ष के रूप में नहीं चुनी गई। यदि अनीता अध्यक्ष बनती हैं तो भारतीय कुश्ती नई ऊंचाइयां छुएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें