Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Recruitment process postponed in Cantonment Boards till recovery from losses

घाटे से उबरने तक छावनी परिषदों में भर्ती प्रक्रिया स्थगित, 1800 से अधिक लोगों ने 23 पदों के लिए किया था आवेदन

आगरा सहित देश भर के छावनी परिषदों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को माली हालत सुधरने तक स्थगित कर दिया गया है। निदेशक (भूमि) ने पत्र जारी कर कैंटोनमेंट बोर्ड के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है।

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आगराSun, 12 March 2023 04:45 PM
share Share

आगरा सहित देश भर के छावनी परिषदों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को माली हालत सुधरने तक स्थगित कर दिया गया है। निदेशक (भूमि) ने पत्र जारी कर कैंटोनमेंट बोर्ड के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है। हाल ही में छावनी चुनाव की घोषणा होते ही भर्ती पर 15 मई तक रोक लगाई गई थी।

आगरा छावनी परिषद में 23 विभिन्न पदों पर भर्ती होनी थी। इसके लिए अभ्यार्थियों से आवेदन भी लिए जा चुके हैं। कई पदों के लिए परिषद ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए थे। छह अप्रैल को लिखित साक्षात्कार होना था। परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। बीच में ही रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर छावनी में चुनाव कराने की घोषणा कर दी। लिहाजा निदेशक मध्यकमान ने आदेश जारी कर 15 मई के बाद भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने का आदेश जारी किया। 

अब शर्मिष्ठा मैत्रा निदेशक (भूमि) ने भर्ती प्रक्रिया को रोकने का आदेश जारी किया है। इसमें भर्ती प्रक्रिया को रोकने का मुख्य कारण छावनियों की माली हालत को खस्ता बताया गया है। आदेश में लिखा गया है कि 54 छावनी बोर्ड के सामने वित्तीय स्थिति बड़ी चुनौती है। इन छावनियों के पास क्षेत्र में आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर जनता में नाराजगी है। लिहाजा वित्तीय स्थिति सुधरने तक डीजीडीई छावनी बोर्डों द्वारा भर्ती की वर्तमान प्रक्रिया को स्थगित रखेगा। वहीं निदेशक ने पत्र में मामले दर मामले के आधार पर पदों को भरने के मूल्यांकन का भी जिक्र किया है। ऐसी रिक्तियों को बोर्ड आवश्यक वित्तीय आधार पर जारी कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें