Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Rahul Gandhi s visit will reach UP in some time Priyanka Gandhi will not attend this is the reason given

कुछ देर में यूपी पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा, प्रियंका गांधी नहीं होंगी शामिल, यह बताया कारण

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में पहुंचने वाली है। यूपी पहुंचते ही प्रियंका गांधी को भी शामिल होना था लेकिन उनका आना टल गया है। प्रियंका की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वह अस्पताल में हैं।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 16 Feb 2024 10:47 AM
share Share

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर में यूपी पहुंच जाएगी। चंदौली के रास्ते यूपी में यात्रा प्रवेश करेगी। यात्रा के यूपी में प्रवेश करते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी इसमें शामिल होना था। दोपहर एक बजे उन्हें विमान से वाराणसी और वहां से कार द्वारा चंदौली आना था। लेकिन अचानक उनका आना कैंसिल हो गया। इसके पीछे प्रियंका गांधी की तबीयत खराब होना कारण बताया जा रहा है। प्रियंका गांधी की तबीयत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा है। इस बारे में प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा कि तबीयत ठीक होते ही वह यात्रा का हिस्सा बनेंगी। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तय समय पर शुक्रवार की सुबह यूपी-बिहार के बार्डर कैमूर तक पहुंच गई है। राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। शाम तक उनकी यात्रा के चंदौली से यूपी की सीमा में प्रवेश करने की उम्मीद है।

यूपी में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ प्रियंका गांधी को भी आना था। यहां से प्रियंका को यूपी में पूरे रास्ते राहुल के साथ ही रहना था। दोपहर एक बजे प्रियंका गांधी के वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचना था। इसी बीच उनके तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी पहुंची और उनका आना टल गया है। 

प्रियंका गांधी ने इस बारे में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर खुद के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं। 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें