Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़One and a half quintal beef recovered in Sultanpur smuggler arrested

सुलतानपुर में सवा कुंतल गोमांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सवा कुंतन गोमांस बरामद किया गया। गोमांस के साथ एक तस्कर भी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरेस्ट तस्कर के पास चॉपर और कई धारदार हथियार बरामद किया गया है।

Deep Pandey भाषा, सुलतानपुरSun, 17 April 2022 07:48 AM
share Share

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस ने सवा कुंतल गोमांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बलरामऊ गांव के एक बाग में दबिश देकर सवा कुंतल गोमांस बरामद कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से सवा कुंतल गोमांस, दो चॉपर और दो चाकू बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें