Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़nephews beat and kill the uncle in a land dispute in gorakhpur

जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

जमीन के विवाद में रविवार को एक और व्यक्ति की हत्या हो गई। मामला गगहा इलाके का है। यहां भी रिश्तों का ही कत्ल हुआ। करीब एक साल से चल रहे जमीन के विवाद में रविवार की शाम को भतीजे ने अपने चाचा की...

Dinesh Rathour गगहा। हिन्दुस्तान संवाद, Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM
share Share
Follow Us on
जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

जमीन के विवाद में रविवार को एक और व्यक्ति की हत्या हो गई। मामला गगहा इलाके का है। यहां भी रिश्तों का ही कत्ल हुआ। करीब एक साल से चल रहे जमीन के विवाद में रविवार की शाम को भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है। गगहा क्षेत्र के रकहट निवासी रामधुरी व रामबुझारत सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच ज़मीनी विवाद को लेकर एक वर्ष पहले से विवाद है।

इसी विवाद में उनके बीच मारपीट हुई थी जिसमें रामधुरी की पत्नी को काफी चोट भी आई थी। तभी से दोनों परिवार में टसल चल रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम 5 बजे 55 वर्षीय रामबुझारत यादव अपने खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि रामधुरी के परिवारीजन भी खेत में पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी इसी बीच रामबुझारत को उनके भतीजों ने जमकर पीटा जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामबुझारत की मौत हो गई।  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दविश दी लेकिन आरोपी फरार है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें