Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mulayam Singh Yadav Younger Son did pind dan for mother father in Badrinath Dham Uttarakhand

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने किया माता-पिता का पिंड दान, बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पितृ पक्ष में मुंडन कराने के बाद अपने माता-पिता का पिंड दान किया और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, लखनऊThu, 12 Oct 2023 06:15 AM
share Share

बुधवार को मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अपने माता-पिता का पिंडदान करने बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पितृपक्ष में अपने पिता मुलायम सिंह यादव और माता साधना यादव का पिंडदान किया। बता दें कि 2022 में मुलायम सिंह यादव और साधना यादव का निधन हुआ था। प्रतीक यादव उनके निधन के एक साल बाद पितृ पक्ष की परंपराओं का निर्वहन करने के लिए उनका पिंडदान करने पहुंचे। प्रतीक यादव ने पिंड दान के बाद बद्रीनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

बुधवार को सुबह लगभग 7.15 पर प्रतीक यादव बद्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचे। बद्रीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रतीक यादव ने अपना सिर मुंडवाया। मुंडन के बाद प्रतीय यादव ने  अपने पिता मुलायम सिंह यादव और माता साधना यादव का तर्पण कर पिंड दान किया। उन्होंने मीडिया के सामने बात करते हुए जानकारी दी कि साल 2022 में मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ और उसी वर्ष 9 जुलाई को माता साधना यादव का स्वर्गवास हुआ। अब एक वर्ष बाद पिंड दान करने आया हूं। इसके बाद अब बद्रीनाथ धाम भगवान के दर्शन के लिए जाएंगे।

मीडिया से बात करने के बाद प्रतीक यादव ने बद्रीनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। बता दें कि बद्रीनाथ धाम मंदिर के ब्रह्मकपाल की बहुत मान्यता है। यहां की मान्यता अनुसार इसी जगह भगवान शिव को ब्रह्म की हत्या से मुक्ति मिली थी। इसी कारण लोग अपने पितरों के मोक्ष प्राप्ती के लिए यहां पिंड दान करने आते हैं। पितृ पक्ष के मौके पर प्रतीक यादव ने भी इसी जगह ब्रह्मकपाल में ही अपने माता-पिता का पिंड दान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें