Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mathura-Govardhan Bus Road Accident full of passengers overturned after collision with divider

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर सवारियों से भरी बस पलटी, डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

मथुरा से गोवर्धन जा रही जेनर्म की बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस सवारियों से भरी थी। राहगीरों ने हादसा देखकर फंसे यात्रियों की मदद की और बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 June 2022 05:07 PM
share Share

मथुरा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर एक बस हादसे का शिकार हो गई। मथुरा से सवारी लेकर निकली जेनर्म बस खामनी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस गोवर्धन जा रही थी और सवारियों से भरी थी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। रास्ते से जा रहे अन्य राहगीरों ने हादसा देखा और रुक गए। सभी राहत कार्य में जुट गए। बस में फंसे यात्रियों को राहगीरों ने निकालने में मदद की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर हाइवे और गोवर्धन पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मथुरा नए बस स्टैंड से जेनर्म की बस गोवर्धन के लिए निकली थी जिसमें 45 यात्री बताए जा रहे हैं। बस चालक सुखवीर बस चला रहा था। परिचालक राजवीर यात्रियों के टिकट बनाने में जुटा था। उसी समय खामनी में बिरला स्कूल के पास बस बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीर राहत कार्य में जुटे और यात्रियों को बस से निकाला। घटना की सूचना थाना हाइवे एवं गोवर्धन को दी गई।

गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के संग मिलकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। इन सभी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बस को क्रेन की मदद से सही कराकर थाने पहुंचा दिया गया है। बस कैसे पलटी इसकी जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें