Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Lucknow: 500 posts will be recruited in Cancer Institute, the decision has been approved

लखनऊ : कैंसर संस्थान में 500 पदों पर होगी भर्ती, फैसले को मिली मंजूरी

लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में 500 पदों भर्ती होने जा रही है। इसमें डॉक्टर, रेजिडेंट और कर्मचारी शामिल है।

हिन्दुस्तान लखनऊWed, 24 Aug 2022 07:06 AM
share Share

राजधानी लखनऊ के चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा। डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी दूर होगी। इसके लिए शासन ने संस्थान में 500 पदों पर भर्ती का फैसला किया है। इसमें डॉक्टर, रेजिडेंट, नर्सिंग व दूसरे टेक्नीकल कर्मचारी शामिल हैं।

कैंसर संस्थान में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां 24 नियमित डॉक्टर हैं। एक बॉन्ड के तहत डॉक्टर की तैनाती है। 18 सीनियर व 56 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम कर रहे हैं। 219 आउटसोर्सिंग कर्मचारी तैनात हैं। करीब 70 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसी दशा में करीब 200 और बेड बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए करीब 2000 डॉक्टर व कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव संस्थान प्रशासन ने शासन को भेजा था। शासन ने 500 डॉक्टर व कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें