Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Love Jihad in Lucknow Abid used to marry Hindu girl as Inspector Aditya

लखनऊ में लव जिहाद : इंस्पेक्टर आदित्य बनकर हिन्दू लड़की से शादी करता था 5 बेटों का बाप आबिद, फिर..

यूपी राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक जालसाज खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर...

Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊSun, 30 May 2021 09:43 AM
share Share

यूपी राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक जालसाज खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताकर हिंदू लड़कियों से शादी करता था।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जालसाज आदित्य सिंह उर्फ आबिद हवारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आबिद हवारी आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। आबिद की तीन शादियां हो चुकी हैं। उसके पांच बच्चे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंदिरानगर की एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया  है कि अंसल के पास किराए पर रहने वाला जालसाज आबिद ने धर्म छिपाकर मुझे प्रेमजाल में फंसाया और उसका रेप भी किया। युवती ने बताया कि आबिद खुद को आदित्य सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच लखनऊ बताता था। युवती ने 15 लाख रुपए ठगने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि आबिद ने मध्यप्रदेश में भी एक हिंदू युवती से धर्म छिपा कर शादी कर चुका है।  आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें