Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Karwa Chauth UP Moon Rise Time moon of Karva Chauth come out in Lucknow Kanpur Prayagraj Varanasi Agra Meerut Bareilly

Karwa Chauth UP Moon Rise Time: लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?

Karwa Chauth UP Moon Rise Time: गुरुवार को देशभर करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है जिसमें निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं चांद देखकर व्रत खोलती हैं। जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद।

Atul Gupta लाइव हिंदुस्तान, लखनऊThu, 13 Oct 2022 01:19 PM
share Share


Karwa Chauth UP Moon Rise Time: गुरुवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रख रही हैं जो शाम को चांद देखने के बाद ही पूरा होगा। सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। 

शाम के वक्त महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की कहानी पढ़ती हैं और फिर सूर्य भगवान को जल अर्पित करती हैं। इसके बाद शुरू होता है चांद का इंतजार। निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि चांद की पूजा के बाद ही महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपके जिले में करवा चौथ का चांद कब नजर आएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन चांद रात 08:09 बजे उदय होगा। राजधानी लखनऊ में चांद 07:58 बजे पर निकलेगा। इसके अलावा कानपुर में करवा चौथ का चांद 8:01 पर नजर आएगा।

बाकी जिलों की बात करें तो प्रयागराज में चांद 8:08 बजे, वाराणसी में 08:05 बजे, आगरा में 8:09 बजे, मेरठ में 8:04 बजे और बरेली में चांद 8:08 बजे निकलेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपके इलाके में चांद निकलने का समय थोड़ा-बहुत आगे पीछे हो सकता है।

यूपी के प्रमुख शहरों में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय

लखनऊ चंद्रोदय टाइम- रात 7.58 बजे
कानपुर चंद्रोदय टाइम- रात 8.02 बजे
बरेली चंद्रोदय टाइम- रात 8.01 बजे
प्रयागराज चंद्रोदय टाइम- रात 7.58 बजे
आगरा चंद्रोदय टाइम- रात 8.10 बजे
मेरठ चंद्रोदय टाइम- रात 8.07 बजे
वाराणसी चंद्रोदय टाइम- रात 7.53 बजे
गोरखपुर चंद्रोदय टाइम- रात 7.48 बजे
मुरादाबाद चंद्रोदय टाइम- रात 8.03 बजे
मुजफ्फरनगर चंद्रोदय टाइम- रात 8.06 बजे
बलिया चंद्रोदय टाइम- रात 7.47 बजे
देवरिया चंद्रोदय टाइम- रात 7.47 बजे
बस्ती चंद्रोदय टाइम- रात 7.51 बजे
अलीगढ़ चंद्रोदय टाइम- रात 8.08 बजे
मथुरा चंद्रोदय टाइम- रात 8.12 बजे
गाजियाबाद चंद्रोदय टाइम- रात 8.09 बजे
नोएडा चंद्रोदय टाइम- रात 8.09 बजे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें