Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Kanpur : 3 year old girl raped accused arrested

कानपुर : 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के पेम गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर...

एजेंसी कानपुर। Sun, 28 July 2019 12:06 PM
share Share

कानपुर के पेम गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहाय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बच्ची गांव में अपने दादा-दादी से मिलने आई थी और आरोपी भी एक संबंधी से मिलने आया था। आरोपी लड़की को अगवा कर एक खाली पड़े घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके रोने की आवाज सुनने के बाद उसे बचाया।

लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में रोष है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें