Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Jayant Chaudhary personal comment BJP government took right decision Bhupendra Chaudhary order to shopkeeper to write their names

जयंत की निजी टिप्पणी, भाजपा सरकार ने लिया सही फैसला, दुकानदारों को नाम लिखने के आदेश पर बोले भूपेंद्र चौधरी

गुरु पूर्णिमा पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, कांवड़ उत्सव करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है।

मुख्य संवाददाता  मुरादाबादSun, 21 July 2024 05:33 PM
share Share

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रालोद के मुखिया जयंत चौधरी के कांवड़ रूटों पर दुकानदारों की पहचान लिखने के फैसले पर की गई टिप्पणी को निजी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने जो फैसला लिया है वह धार्मिक भावनाओं और लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से एकदम सही है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पार्टी कार्यालय पर गुरु पूर्णिमा पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कहा कि कांवड़ उत्सव करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। रालोद नेता जयंत चौधरी ने इस फैसले पर जो भी कहा वह उनके निजी विचार हैं। वह एनडीए का हिस्सा हैं लेकिन भाजपा की सरकार ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो निर्णय लिया वह उचित है।

कांवड़ में तमाम लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से और धार्मिक भावनाओं को देखते हुए लोगों की पहचान आवश्यक है। इसी परिपेक्ष्य में हमारी सरकार ने पुरानी सरकार के आदेश का पालन करने को कहा है। इसे अन्यथा न लिया जाए। यह समाज के एक बहुसंख्यक वर्ग की आस्था से जुड़ा विषय है। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि संविधान की सबसे ज्यादा हत्या कांग्रेस ने की है। हमारी पार्टी ने हमेशा संविधान सम्मत कार्य किए। कांग्रेस के लोग समाज में नकारात्मक प्रचार कर अपना एजेंडा लागू करना चाहते हैं। देश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा राजनीतिक दुर्घटनाएं हुई हैं यह सभी विपक्षी दल एक विचारधारा के हैं। 

उप चुनाव में हम पूरी ताकत से जुटेंगे और जीतेंगे 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप चुनाव में हम पूरी ताकत से उतरेंगे। संगठन के लिहाज से निचले स्तर से पूरी तैयारी कर रहे हैं। जो हमारे संगठन की जो रचना है। सभी विधानसभा प्रभारी, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी जुटे हैं। जैसे ही अधिसूचना जारी होती है हम पूरी ताकत से चुनाव में जाएंगे। उपचुनाव में हम सभी सीटें जीतेंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें