Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़I have never seen a leader who lies like Modi: Digvijay Singh said

मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता आज तक नहीं देखा: दिग्विजय सिंह बोले

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता आज तक नहीं देखा।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 18 May 2024 07:01 AM
share Share

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में नरेंद्र मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता आज तक नहीं देखा। उन्होंने  कहा कि बीते 10 वर्षों में किसानों और मजदूरों का बहुत नुकसान हुआ है। खाद की कीमत 400 से बढ़ाकर 1200 कर दिया गया। खाद की बोरी का वजन 50 से घटाकर 45 कर दिया गया। कांग्रेस किसानों को कर्जा माफी के लिए आयोग बनाएगी। साथ ही कृषि यंत्रों और ट्रैक्टर आदि पर पर से जीएसटी हटाएगी।

उन्होंने कहा कि आज अनाज और तिलहन के साथ दलहन का भाव वही है जबकि दाल, तेल लगातार महंगी होती जा रही है। किसान गरीब होता जा रहा है और उद्योगपति खरबपति होता जा रहा है। इसी प्रकार से छोटे और मध्यम मजदूर, छोटे व्यापारी का हाल बुरा है। अर्थ व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथों में चली गई है। 16 लाख करोड़ का कर्जा बड़े उद्योगपतियों का माफ किया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार हमारी सरकार बनने पर हर गरीब महिला को 8,500 रुपए हर महीने मिलेंगे। साथ ही बेरोजगारों को अप्रेंटिस के दौरान हर हाल में 1 लाख सालाना मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि कालाधन वापसी का वादा ठंडे बस्ते में डाल दिया। कहा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में नरेंद्र मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता आज तक नहीं देखा। यह भी कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना बहुत जरूरी है। जिन नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत की आज मोदी ने उन्हीं से हाथ मिला लिया।

कहा, जातिगत जनगणना होने से नीतियां बनाना आसान होगा। देश में बेरोजगारी की स्थिति बेहद खराब है। यूपी और बिहार में लाखों पद खाली हैं लेकिन भर्तियों पर रोक है। युवा फौज में भर्ती होना चाहते हैं वहीं सरकार उन्हें स्थाई नौकरी नहीं दे रही। कांग्रेस की सरकार आई तो पार्टी अगले 6 महीने में खाली पद भरने का काम करेगी।मोदी ने मनरेगा का पहले मजाक उड़ाया और अब श्रेय ले रहे हैं। हमारी सरकार आने पर मनरेगा में 400 रूपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें