Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Four sacks of banned meat recovered from a house in Kanpur destroyed by the police

कानपुर के एक घर से 4 बोरी प्रतिबंधित मांस बरामद, पुलिस ने नष्ट किया

कानपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गौ मांस होने की पुष्टि होने के बाद उसे नष्ट कर कर दिया गया।

कानपुर के एक घर से 4 बोरी प्रतिबंधित मांस बरामद, पुलिस ने नष्ट किया
Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 3 March 2023 10:34 AM
हमें फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गौ मांस होने की पुष्टि होने के बाद उसे नष्ट कर कर दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ये मामला बादशाही नाका थाना क्षेत्र का है। 

गुरुवार देर रात कानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुली बाजार क्षेत्र के एक मकान में बोरी में भरकर गौ मांस रखा गया है। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और घर से चार बोरा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जांच के लिए मांस का सैंपल पशु चिकित्सा अधिकारी के पास परीक्षण के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने गौ मांस होने की पुष्टी की।

पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुदकुशी करने पेड़ पर चढ़ी महिला, पुलिस ने दबोचा

इस  मामले में डीसीपी रविंद्र सिंह ने बताया कि बादशाही नाका के कुली बाजार में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद हुआ है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाने पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।डीसीपी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें