Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Exit Poll 2024: Akhilesh Yadav first reaction the basis of exit poll is not EVM but DM told the theory

Exit Poll 2024: अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM, बताई थ्योरी

Exit Poll 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पहली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने अपनी लंबी चौड़ी पोस्ट में एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाइ।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 2 June 2024 08:21 AM
share Share

यूपी की 80 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आए एग्जिट पोल आंकड़े को लेकर सपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सर्व को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एप्स पर पोस्ट करते हुए लिखा एग्जिट पोल का आधार ईवीएम नहीं डीएम है। प्रशासन याद रखें जनशक्ति से बड़ा बाल कोई नहीं होता है। अखिलेश यादव ने अपनी लंबी चौड़ी पोस्ट में एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाइ।

अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके।  ⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। ⁠अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें