Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़dulhan ko lekar maa ki bhavishyavani hui sach love marriage ke baad dulhe sang ho gaya khela

दुल्हन को लेकर मां की 'भविष्यवाणी' हुई सच, लवमैरिज के बाद दूल्हे संग हो गया खेला

प्रेम-प्रसंग के चलते कुछ लोगों की जोड़ियां बन जाती है तो कुछ लोगों को धोखा ही मिलता है। कभी लड़की लड़के को ऐन वक्त पर धोखा दे देती है तो कभी लड़का शादी के लिए मुकर जाता है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद। टूंडलाWed, 31 July 2024 11:07 AM
share Share

प्रेम-प्रसंग के चलते कुछ लोगों की जोड़ियां बन जाती है तो कुछ लोगों को धोखा ही मिलता है। कभी लड़की लड़के को ऐन वक्त पर धोखा दे देती है तो कभी लड़का शादी के लिए मुकर जाता है। लेकिन यूपी के फिरोजाबाद से धोखेबाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां के रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हो गई। चैटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे के नंबर एक्सचेंज कर लिए। फिर फोन पर बातें शुरू हो गई। एक साल के अंदर ही बात मोहब्बत तक जा पहुंची। दोनों एक-दूसरे पर दिल लुटाने लगे। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। इसकी जानकारी जब लड़के की मांग को हुई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़के की मां ने दुल्हन को लेकर भविष्यवाणी कर दी। मां का कहना था कि बिना देखे समझे किसी लड़की से शादी करना ठीक नहीं है और हुआ भी वैसा ही। लड़के ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। लवमैरिज के बाद दूल्हे को दुल्हन की ऐसी सच्चाई पता चली जिसे सुनकर मानों उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। दुल्हन से मिली धोखेबाजी के दूल्हा सीधे थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना टूंडला में मधुवन सिटी निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बेटे लव कुमार के साथ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव सुजानपुर की युवती पूजा चौहान (38) पुत्री मनोहर लाल ने एक साल पहले मोबाइल से चेटिंग शुरू की। चैटिंग के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। फिर रात-रात पर दोनों बातें करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिन बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लड़के की मां ने बताया कि जब उसके बेटे ने इस बात की जानकारी उसे दी तो वह शादी के खिलाफ थी। महिला का कहना है कि युवती ने खुद को अविवाहिता बताया और उसके बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जबकि युवती की शादी पहले ही हो चुकी है। उसका पति सुनील कुमार इटौरा थाना सुजानपुर हमीरपुर में रहता है।

युवती पूजा के दो बच्चे भी हैं और पति-पत्नी के बीच तलाक भी नहीं हुआ है। महिला का आरोप है कि युवती ने उसके बेटे पर दबाव बनाया और मंदिर में अविवाहित बनकर 10 अप्रैल 2024 को शादी कर ली। जब परिवार को जानकारी हुई कि पूजा विवाहित है तो हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने युवती से जब इसका कारण पूछा तो उसने कहा है कि हत्या कर देगी। बेटे और बेटी को भी गायब करा देगी। लवमैरिज के कुछ दिन बाद रातों-रात युवती अचानक से गायब हो गई। आरोप है कि पूजा ने ससुराल में आकर एक मोबाइल भी चोरी कर लिया। इस मोबाइल से पूजा लगातार बातचीत करती है, लेकिन ससुराल वालों से छिपा कर रखा है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें