Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Corona havoc in Lucknow 577 new patients confirmed in a day

लखनऊ में कोरोना का कहर, एक दिन में 577 नए मरीजों की पुष्टि

राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80...

Dinesh Rathour लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता, Fri, 7 Jan 2022 12:32 PM
share Share

राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80 लोग वायरस की जद में हैं। करीब साढ़े सात माह बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इसमें 354 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। 20 से 25 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम की है। 18 मरीज ठीक हुए हैं। 

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातारबढ़ रहा है। 1718 सक्रिय मरीज हैं। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है। सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव हैं। काकोरी में चार लोग संक्रमित मिले हैं। मोहनलालगंज, मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव हैं। इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। सिलवर जुबली के आस-पास के लोगों में 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग बीमारी की जद में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 से 17 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लक्षण नजर आने पर खुद को आईसोलेट करें। इससे काफी हद तक संक्रमण को रोक सकते हैं।

कांटेक्ट ट्रेंसिंग में 168 संक्रमित मिले

मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 168 संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। इसके अलावा 114 लोगों ने सर्दी-जुकाम, गले में दर्द और बुखार के लक्षण आने पर जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 89 ऐसे संक्रमित है जिनका यात्रा का इतिहास मिला है। इन सभी के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।

ऑपरेशन से पहले जांच में 17 पॉजिटिव 

कमांड अस्पताल में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ऑपरेशन से पहले 17 मरीजों ने जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं।

इलाके                 मरीज

अलीगंज              118
चिनहट                  80
सरोजनी नगर          69
इंदिरा नगर             51
सिल्वर जुबली        41
आलमबाग            39
एनके रोड             29
रेड क्रास               27
टूड़ियागंज             23

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें