Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Congress Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will reach Bulandshahr on 24th February Route Fixed

24 फरवरी को बुलंदशहर पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, ये रहेगा रूट

24 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुलंदशहर पहुंचेगी। नेताओं ने रूट का जायजा लिया। मुरादाबाद से चलकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा अनूपशहर गंगा ब्रिज से जिले में प्रवेश करेगी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, बुलंदशहरMon, 19 Feb 2024 02:10 AM
share Share

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को जनपद बुलंदशहर पहुंचेगी। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ रूट का जायजा लिया और विचार-विमर्श विमर्श किया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जनपद में ही रात्रि प्रवास भी करेंगे। राहुल गांधी के 24 फरवरी को बुलंदशहर आने के कार्यक्रम से कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए युद्धस्तर पर कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

शनिवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, इमरान मसूद, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियायर्रहमान, ज्ञानेंद्र राघव के साथ अनूपशहर से अलीगढ़ तक रूट का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद से चलकर राहुल गांधी अनूपशहर गंगा ब्रिज से बुलंदशहर जिले में प्रवेश करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को अनूपशहर के संभल बॉर्डर से जिले में आएगी। 

ये भी पढ़ें: कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, आज सपा के गढ़ संभल में धार्मिक मंच से साधेंगे निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान, मजदूर, नौजवान ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। जियाउर्रहमान एडवोकेट ने बताया कि 24 फरवरी के राहुल गांधी रात्रि विश्राम बुलंदशहर जिले में ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अनूपशहर रोड पर राहुल गांधी के रात में रुकने के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस अवसर पर  सलाम खां, अनिल शर्मा, रवि वर्मा, डॉ. शुएब, मिथुन त्यागी, सुरेंद्र उपाध्याय, संतोष सिंह, रविन्द्र प्रधान, धर्मवीर लोधी, योगेश राघव आदि मौजूद रहे।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रयागराज से होकर सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। दोपहर में यात्रा लालगंज से होकर अमेठी के लिए निकल जाएगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चार दिवसीय दौरे पर अमेठी में रहेंगी। अमेठी के बाद यात्रा का अगला पड़ाव रायबरेली होगा। खास बात ये है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें