Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BL Meena and L Venkateshwar Lu became Additional Chief Secretaries five IAS joined DPC

बीएल मीणा और एल वेकेंटेश्वर लू बने अपर मुख्य सचिव, डीपीसी में शामिल हुए पांच आईएएस

प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति देने के लिए रविवार को विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक हुई। 1991 बैच के दो आईएएस अधिकारियों बीएल मीणा और एल वेकेंटेश्वर लू को मुख्य सचिव बना दिया गया।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 30 June 2024 04:15 PM
share Share

प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति देने के लिए रविवार को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें वर्ष 1991 बैच के दो आईएएस अधिकारियों बीएल मीणा और एल वेकेंटेश्वर लू को मुख्य सचिव का वेतनमान देते हुए अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। डीपीसी में वर्ष 1991 व 1992 बैच के आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने के लिए प्रस्ताव रखा गया। वर्ष 1991 बैच के पांच अधिकारी हैं। कामराज रिजवी, निवेदिता शुक्ला वर्मा, एल वेकेंटेश्वर लू, बीएल मीणा, राजेश कुमार सिंह और वर्ष 1992 बैच में दो अधिकारी हैं। नरेंद्र भूषण और अनुराग श्रीवास्तव।

वर्ष 1991 बैच के दो अधिकारी कामराज रिजवी और निवेदिता शुक्ला वर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसलिए उन्हें यूपी आने पर यह लाभ मिलेगा। इसीलिए रिक्त पदों के आधार पर बीएल मीणा और एल वेकेंटश्वर लू को पदोन्नति दे दी है। सितंबर में अपर मुख्य सचिव के और पद रिक्त हो रहे हैं। इस लिहाज से अनुराग श्रीवास्तव और नरेंद्र भूषण को पद रिक्त होने के साथ पदोन्नति मिलेगी। हालांकि, माना जा रहा है कि डा. देवेश चतुर्वेदी और एसपी गोयल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाते ही जैसे पद रिक्त होगा इन दोनों अधिकारियों को पदोन्नति मिल जाएगी। पदोन्नति कमेटी की बैठक में इसके अलावा वर्ष 2010 बैच से वर्ष 2009 में आने वाले आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड देने पर भी सहति बनी है। इन अधिकारियों को यह लाभ एक नवंबर 2022 से दिया जाएगा।

नरेंद्र भूषण को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी, अनुराग सचिव कृषि बने
लखनऊ। मनोज कुमार सिंह के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके पास रहे कुछ विभागों की जिम्मेदारियां अन्य अधिकारियों में बांटी गई है। डा. देवेश चतुर्वेदी को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, कृषि, कृषि शिक्षा के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य सचिव के बाद यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

उनके पास ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। पंधारी यादव को प्रमुख सचिव वाह्य सहायतित परियोजना एवं वित्त विभाग से प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव योजना विभाग, डीजी यूपीडीईएस से सचिव कृषि के पद पर तैनाती की दी गई। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले होने तय माने जा रहे हैं। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलाधिकारियों के साथ शासन स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल की चर्चा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें