Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bareilly mayor profile who is dr umesh gautam who fed lotus in bareilly

Bareilly Mayor Election Result: कौन हैं उमेश गौतम जिन्होंने बरेली में खिलाया कमल, दर्ज की बड़ी जीत

Who will be Bareilly Mayor: बरेली नगर निगम में एकबार फिर कमल खिलता नजर आ रहा है। पांच साल नगर निगम में मेयर की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. उमेश गौतम एकबार फिर बड़े अंतर से विजयी होते नजर आ रहे हैं।

Krishna Bihari Singh लाइव हिंदुस्तान, बरेलीSat, 13 May 2023 10:46 AM
share Share

बरेली नगर निगम में कमल खिला है। पांच साल नगर निगम में मेयर की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. उमेश गौतम एकबार फिर BJP के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। बरेली की जनता ने डॉ. उमेश गौतम के कार्यों पर मुहर लगा दी है। वह अपने कार्यों के साथ जनता के बीच में थे। प्रचार के दौरान गौतम आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे थे। उन्होंने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्या के स्थाई समाधान का वादा किया था। चुनाव प्रचार में वे विकास कार्यों का हवाले देते हुए बरेली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात कर रहे थे। 

हिन्दुस्तान ने डॉ. उमेश गौतम से बातचीत कर उनकी प्राथमिकता को जाना। मेयर के चुनाव लड़ने के सवाल पर 53 वर्षीय गौतम ने कहा कि मैंने अपने पांच साल के कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार का साथ मिला है। बरेली को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर वाला सिटी बनाना है। बरेली के विकास के लिए निगम में ट्रीपल इंजन की सरकार बनना जरूरी है। कूड़ा निस्तारण का स्थाई समाधान किया जा रहा है। सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का करीब-करीब निर्माण पूरा हो गया है। बहुत जल्दी काम करना शुरू कर देगा। 

डॉ. उमेश गौतम बीकॉम, ऑनरेरी डॉक्टरेट हैं। उनके पास निगम में काम कराने का बेहतर अनुभव है। साल 2017 में वह भाजपा के टिकट पर मेयर बने। उन्होंने अपने पास 29.96 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई है। अब तक के प्राप्त रूझानों में उमेश गौतम ने 81,692 मत हासिल कर लिए हैं। वहीं सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. आईएस तोमर को 45,597 वोट मिले हैं। यानी भाजपा उम्मीदवार उमेश गौतम ने 36,095 मतों से अजय बढ़त बना ली है।

पेयजल की दिक्कत काफी हद तक दूर हो गई है। हर घर नल योजना के तहत पानी के कनेक्शन किए जा रहे हैं। सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास बनाने पर मुहर लग गई है। आचार संहिता हटने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए कान्हा उपवन की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। जरूरत के मुताबिक और गोशालाओं का निर्माण होगा। गोवंश की बेहतर देखभाल की व्यवस्था नगर निगम कर रहा है। जरी-जरदोजी और बेंत फर्नीचर के काम से जुड़े कारीगरों के आमदनी बढ़ाने के लिए अर्बन हाट में इंफ्रास्ट्रचर विकसित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें