Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़akhilesh yadav preparing officers list made big allegation regarding nikay chunav signs of overhauling in SP

अखिलेश यादव तैयार कर रहे यूपी के अफसरों की लिस्‍ट, निकाय चुनाव को लेकर लगाया बड़ा आरोप; सपा में ओवरहालिंग की भी तैयारी

अखिलेश यादव ने कहा है कि मैनपुरी और बेवर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में सीडीओ और अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की खबर से जनाक्रोश है। इसका तुरन्त संज्ञान लिया जाना। निलंबन होना चाहिए।

Ajay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊTue, 16 May 2023 04:36 AM
share Share

Akhilesh Yadav: निकाय चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव लगातार धांधली के आरोप लगा रहे हैं। अब उन्‍होंने कहा है कि मैनपुरी और बेवर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में सीडीओ और अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की खबर से जनाक्रोश है। इसका तुरन्त संज्ञान लिया जाना चाहिए। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों का निलम्बन होना चाहिए। जांच कर ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी इन भ्रष्ट अधिकारियों की फोटो और नाम की लिस्ट देगी। इसके साथ ही अखिलेश ने कुछ जिलाध्‍यक्षों से हार पर रिपोर्ट तलब कर 2024 से पहले पार्टी संगठन की ओवरहालिंग के भी संकेत दिए हैं। 

वह जल्‍द ही निकाय चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करने वाले हैं। चुनाव नतीजों के बाद अब जगह जगह से प्रत्याशी चयन से लेकर भितरघात की शिकायतें पार्टी जन कर रहे हैं। बूथ मैनेजमेंट और प्रमुख नेताओं के गढ़ में पार्टी की हार पर भी सवाल उठ रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कानपुर समेत कुछ जिलाध्यक्षों से बात कर उनसे रिपोर्ट मांगी है। जल्द वह संगठन पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर निकाय चुनाव नतीजों से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संगठन में भी बदलाव की तैयारी है। इसके अलावा सपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी।

मुस्लिमों के समर्थन का भरोसा 
वहीं निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक चर्चा बैठक की। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में यह बात सामने आई कि सपा को मुस्लिमों का समर्थन मिल रहा है। बैठक में सपा मेयर उम्मीदवार वंदना मिश्रा मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें