Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़agra Wife gave poisonous tea to husband then strangled him to death

देवर से इश्क के खातिर भाभी की बेवफाई! पति को पिलाई जहरीली चाय, फिर गला घोंटकर की हत्या

आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके देवर के साथ अवैध संबंध थे। पहले उसने जहरीली चाय दी। फिर साफी से गला घोंटकर मार डाला।

देवर से इश्क के खातिर भाभी की बेवफाई! पति को पिलाई जहरीली चाय, फिर गला घोंटकर की हत्या
Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आगराSun, 12 Nov 2023 11:18 AM
हमें फॉलो करें

यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके देवर के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने पहले यूट्यूब से देखकर जहरीली चाय बनाई। फिर पति को पीने को दे दिया। लेकिन जब उसकी चाय से उसकी मौत नहीं हुई तो अंत में बीवी ने साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। 

ये मामला किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। यहां का रहने वाला शिवदास का बेटा अशोक कुमार जूता कारीगर था। वह आगरा की जूता फैक्टरी में काम करता था। आठ नवंबर की रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। अशोक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर कर हत्या और नशीली गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी।

यूट्यूब वीडियो देखकर चाय में मिलाईं नशीली गोलियां 

इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से कड़ाई से की गई तो उसने अपना अपराध कबूल किया। बताया कि उसके चचेरे देवर सोनू से संबंध थे। अशोक को इसका पता चल गया था। सोनू ने यूट्यूब वीडियो देखकर चाय में नशीली गोलियां मिलाई थीं। उसके बाद अशोक को नशे का इंजेक्शन भी लगाया था। अशोक के बेहोश होने के बाद सोनू ने साफी से गला घोंट दिया। उसके घर से जाने के बाद कंचन ने अशोक की तबीयत खराब होने की बात घरवालों से कही। अशोक का बड़ा भाई मुकेश घर पहुंचा। वह उसे इमरजेंसी लेकर गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कंचन, चचेरा भाई सोनू कुमार पुत्र कल्यान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जहर की सुई और डिब्बा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी देवर भाभी को न्यायालय में पेश किया है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें