Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़16142 new corona cases in UP number of active patients crossed 95 thousand

यूपी में 16,142 नए कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हजार पार 

यूपी में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटों में 16,142 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुल एक्टिव केसों की संख्या 95 हजार 866 है। 17,600 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97% से...

Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊFri, 21 Jan 2022 07:08 AM
share Share

यूपी में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटों में 16,142 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुल एक्टिव केसों की संख्या 95 हजार 866 है। 17,600 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 63% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के 70 लाख 52 हजार से अधिक का टीकाकरण हो गया है। इसी तरह प्री-कॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 50% को भी वैक्सीन लग चुकी है।  

प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 42 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है, साथ ही 9 करोड़ 74 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। वैक्सीन की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें