Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYouth in Bina Consumes Vermilion in Distress Hospitalized

घरेलू विवाद में युवक ने पिया सिंदूर, इलाज जारी

Sonbhadra News - शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक, सूरज, ने घर से नाराज होकर सिंदूर पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अटल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नेहरू शताब्दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 11 Jan 2025 02:31 PM
share Share
Follow Us on
घरेलू विवाद में युवक ने पिया सिंदूर, इलाज जारी

शक्तिनगर, हिटी। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार रात बीना बरवानी निवासी एक युवक ने घर से नाराज होकर सिंदूर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अटल अस्पताल में भर्ती कराया। बीना चौकी क्षेत्र के बरवानी निवासी 18 वर्षीय सूरज पुत्र रामकिशुन ने किसी बात से नाराज होकर घर में रखा सिंदूर पी लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन फानन में परिवार के लोगों ने उसे अटल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है। युवक ने किन कारणों से सिंदूर पिया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें