Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTruck Collides with Bus in Babhnia Eight Passengers Injured

बस व ट्रक की टक्कर में आठ यात्री घायल, एक गंभीर

Sonbhadra News - बभनी में मंगलवार को पिपराखाड़ पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 6 May 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
बस व ट्रक की टक्कर में आठ यात्री घायल, एक गंभीर

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-आसनडीह मार्ग पर पिपराखाड़ पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बाकी यात्रियों को हल्की-फूल्की चोट आई थी। जिनको आसपास के हास्पिटलों में पट्टी मलहम करके छोड़ दिया गया। विंढमगंज से एक निजी बस सवारियों को लेकर रंदह जा रही थी। इस बीच बभनी-आसनडीह मार्ग पर पिपरखाड़ पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे बस में सवार 65 वर्षीय गीता देवी, निवासी रंदह, 35 वर्षीय फुलवन्ती निवासी रंदह, 35 वर्षीय महेन्द्र कुमार, निवासी नौडीहा, 33 वर्षीय नाबालिक, 35 वर्षीय हीरामती, 32 वर्षीय मानमती, निवासीगण रंदह,10 वर्षीय प्रिस, निवासी नौडीहा, 18 वर्षीय ऋषिकांत पुत्र विकेश गुप्ता निवासी आसनडीह घायल हो गए। घायलों में गीता और फुलवंती को एंबुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां फुलवंती को चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बाकी यात्रियों को हल्की चोट आई थी। जिनको पास के ही निजी हास्पिटलों में उपचार करके छोड़ दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक तेज बहादुर ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके की जांच पड़ताल में जुट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें