बाउली में डूबने से महिला की मौत
बभनी के फरीपान गांव में एक महिला कुंती देवी, जो नहाने गई थी, बाउली में डूब गई। उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और उसकी मौत हो गई। जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी खोज शुरू की। पुलिस ने...
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीपान गांव में बुधवार की शाम बाउली में डूबने से महिला की मौत हो गई। वह घर से बाउली में नहाने के लिए गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी 39 वर्षीय कुंती देवी पत्नी अमरशाह शाम को करीब तीन बजे घर के पास में ही बाउली में नहाने गई थी। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो घर वाले खोजने लगे। खोजते हुए बाउली के पास पहुंचे तो उसकी साड़ी बाउली पर रखी हुई थी। साड़ी के आधार पर लोगों ने बाउली में खोजना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव बाहर निकलते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मृतिका के ससुर रामजतन ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राम औतार यादव घटनास्थल पर पहुंच गये और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।