अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
Sonbhadra News - सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। दीपक (20) अपनी रिश्तेदारी से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया...

सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के पास घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह घोरावल अपने रिश्तेदारी से वापस अपने घर पन्नूगंज के पिथौरी लौट रहा था। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्ना बियार रविवार को अपनी रिश्तेदारी में घोरावल गया था। घोरावल से रात में वह अपने घर लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वह शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के पास घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।