Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSurvey for PM Housing Scheme Zero Poverty Assessment in Myorpur

सर्वे के दौरान सबसे निर्धन का ही सूची में जोड़े नाम

Sonbhadra News - म्योरपुर में खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ल ने प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए जीरो पावर्टी सर्वे का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से सर्वे की जानकारी ली और निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 6 March 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
सर्वे के दौरान सबसे निर्धन का ही सूची में जोड़े नाम

म्योरपुर। खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत परनी में प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए हो रहे जीरो पावर्टी सर्वे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारी से अब तक हुए सर्वे की जाकारी ली। बीडीओ ने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में छूटने न पाए और सही आकलन करे। सबसे निर्धन का ही लिस्ट में नाम जोड़े जिससे उन्हें सहायता मिल सके। उन्होंने सर्वे में आ रही समस्याओं के बाबत भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर सर्वे में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आवास की सूची में नाम जोड़े जाने में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। किसी भी व्यक्ति द्वारा नाम जोड़ने को लेकर किसी प्रकार की मांग की जाती है तो तत्काल उन्हें सूचित करें। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश दुबे, ग्राम प्रधान जगनरायण आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें