40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, चली गर्म हवा
Sonbhadra News - 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, चली गर्म हवा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इससे दिन में गर्मी का एहसास किया गया। वहीं शनिवार को तापमान बढ़ने से दिन में

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मार्च के पहले पखवारे में ही तापमा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी से लोगों ने गर्मी का एहसास किया। वहीं पिछले तीन दिनों से तापमान 35 डिग्री के उपर ही दर्ज किया गया है। इससे जलस्तर में भी तेजी से गिरावट हो रही है। तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी ने लोगों को चिंता बढ़ा दी है।
सोनांचल में शनिवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इससे दिन में गर्मी का एहसास किया गया। वहीं शनिवार को तापमान बढ़ने से दिन में चल रही हवा भी गर्म महसूस की गई। दिन में धूप इतनी तल्ख रही कि लोग छाया की तलाश करते नजर आए। वहीं तेज धूप के कारण लोगों को जगह-जगह छाए में खडे़ देखा गया। हालांकि शाम होते ही लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पिछले तीन दिनों से तापमान 35 डिग्री के उपर ही दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकत तापमान 39.6, गुरुवार को 35.6, बुधवार को 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह तापमान में बढ़ोत्तरी होती रही तो पेयजल को लेकर संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों का कहना है कि अभी से तापमान बढ़ने के कारण जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। अगर यही हाल रहा तो मार्च महीने के अंत तक ज्यादातर हैंडपंप भी पानी देना बंद कर देंगे। इससे पेयजल को लेकर परेशानी बढ़ जाएगी।
इनसेट ....
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 39.4 18.5
शुक्रवार 39.6 18.0
गुरुवार 35.6 19.0
बुधवार 36.5 18.5
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।