Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonebhadra District Focuses on Cow Protection Initiatives with Community Support

गोवंश संरक्षण सबका परम दायित्व-डीएम

Sonbhadra News - सोनभद्र के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गोवंश संरक्षण को मुख्यमंत्री की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से गौशालाओं में भूसा, हरा चारा और राशन दान करने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 28 April 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
गोवंश संरक्षण सबका परम दायित्व-डीएम

सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में प्रमुख है। गोवंश का संरक्षण हम सबका परम दायित्व है। गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए जिले के जनप्रतिनिधि और जनपद के लोग अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि सामग्री नजदीकी स्थायी/ अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पर दान करने का कष्ट करें। गौ संरक्षण में आपका पूर्व की भांति सहयोग बना रहे, जनपद में संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य उत्तम बन सके। धनराशि के रूप में दान के लिए संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया की संरक्षण एवं भरण-पोषण के लिए जनपद में कुल संचालित 8 स्थायी / अस्थायी गौ आश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से गौवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान समय में जनपद में गौ आश्रय स्थलों में 1705 गोवंश संरक्षित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें