पहलवानों को सही मार्गदर्शन की जरूरत-बबलू सिंह
Sonbhadra News - रेणुकूट में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नए पहलवानों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कुश्ती को रोजगार का जरिया बताते हुए कहा कि भारत...

रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नए पहलवानों को तराशने की जरूरत है। इस क्षेत्र में होनहार पहलवानों की बड़ी संख्या है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने रेणुकूट में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुश्ती सिर्फ मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि रोजगार का भी जरिया बन रहा है। एशिया चैंपियनशिप में भारत को दस पदक मिले हैं। यह पहलवानों की प्रतिभा का ही असर है। लगातार पांच ओलंपिक खेल में कुश्ती ही मेडल दे रहा है। उन्होंने कुश्ती महासंघ में विवादों की अटकलों को खारिज किया। कहा कि संघ अब विवादों से पूरी तरह दूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि मन और तन स्वस्थ रहेगा तभी युवा नशे की तरफ नहीं जाएगा। कुश्ती में गद्दे का प्रयोग होने से लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। वाराणसी में सात बच्चियां नेशनल स्तर कुश्ती लड़ रही हैं। इस मौके पर आशीष सिंह, अजय राय, अरुण तिवारी, पीके राय, सुभाष राय, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।