गर्भवती पत्नी की मौत की खबर सुन फरार हुआ पति
Sonbhadra News - म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी में एक गर्भवती महिला गुड्डी की मौत के बाद उसका पति घर से फरार हो गया। महिला की मृत्यु जिला अस्पताल में हुई थी। पति के गायब होने के बाद, पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों के...

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी में एक गभर्वती की मौत की खबर सुनकर उसका पति घर से फरार हो गया। गर्भवती की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। मृतका का जेठ बुधवार की सुबह शव लेकर घर पहुंचा, इसके बाद वह भी कहीं चला गया। आठ घंटे से मृतका का शव दाह संस्कार के इंतजार में पड़ा हुआ है, लेकिन परिवार का कोई नहीं आया। जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने दाह संस्कार की पहल शुरु की। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि गांव की ही 30 वर्षीय गुड्डी गर्भवती थी और भीख मांगने अपनी मां के साथ जिला मुख्यालय की तरफ गई थी। मंगलवार की शाम तबियत खराब हुई तो उसकी मां संतरा देवी उसे जिला अस्पताल भर्ती कराई। इसके बाद वह अपने गांव बड़होर थाना बभनी लौट आई। रात में गुड्ड़ी की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने मृतिका के घर सूचना भेजी। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति घर छोड़ कर फरार हो गया। जेठ दिनेश शव लेकर बुधवार की सुबह लगभग दस बजे घर आया, लेकिन वह भी शव घर में रख कर कही चला गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी का रिश्ता भले ही सात जन्मों का होता है, लेकिन यह घटना विचलित करने वाला है। दलित महिला मुसहर जाति की है और इसका पेशा जड़ी बूटी बेचना तथा भिक्षाटन है। जब इसकी जानकारी पूर्व प्रधान रामदयाल प्रजापति को हुई तो उन्होंने उसके दाह संस्कार की पहल शुरु की, लेकिन देर होने के कारण दूसरे दिन दाह संस्कार कराने की बात कही। पूर्व प्रधान राम दयाल प्रजापति ने बताया कि हम लोग ग्रामीणों के साथ मिल कर दाह संस्कार की व्यवस्था कराने का प्रयास कर रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।