Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsMass Chanting of Navkar Mantra on World Navkar Mahamantra Day in Anpara

जहां मुनियों की वाणी हो वहीं उद्धार होता है....

Sonbhadra News - अनपरा में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक मंत्र जाप हुआ। जैन समुदाय और सनातनी महिलाओं ने भाग लिया। 108 देशों में 6000 स्थानों पर नवकार मंत्र का जाप किया गया। अनपरा में सुबह 08:01 से 09:36 बजे तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 9 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
जहां मुनियों की वाणी हो वहीं उद्धार होता है....

अनपरा,संवाददाता। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर बुधवार को अनपरा जैन काम्पलेक्स में सामूहिक मंत्र जाप हुआ। जैन समुदाय के साथ सनातनी महिलाओं ने भी नवकार मंत्र जाप में भाग लिया। सदस्य साडा केसी जैन ने इस मौके पर बताया कि वैश्विक आह्वान पर दुनिया भर के कुल 108 देशों में 6 हजार स्थानों पर सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। अनपरा में इस कार्यक्रम में लगभग पांच दर्जन लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े मंत्रोच्चार सुबह ठीक 08:01 पर शुरू किया गया और 09:36 पर समाप्त हुआ। इससे पूर्व वक्ताओं ने बताया कि यह महामंत्र सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है। प्रधान मंत्री मोदी का भी सम्बोधन इस मौके पर सुना गया और उनके द्वारा दिये गये नौ संकल्प को आत्मसात करने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें