कराटे में ओबरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Sonbhadra News - काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें दृष्टि सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी ओबरा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शहर आलम, आद्या सिंह और यश कुमार सिंह ने...

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में दृष्टि सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी ओबरा सोनभद्र की पांच सदस्यीय टीम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ी शहर आलम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए (5-6 वर्ष महिला वर्ग) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जीत के इस दौर को आगे बढ़ाते हुए आद्या सिंह (8-9 वर्ष महिला वर्ग) में और यश कुमार सिंह (10-11 वर्ष पुरुष वर्ग) में भी शानदार मुकाबले के दम पर स्वर्ण पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न सिर्फ एकेडमी, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले का नाम भी रोशन हुआ है। टीम के कोच संजय शाह और ऑफिशियल रेफरी माही गिरी एकेडमी के तरफ से खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं। बता दे कि दृष्टि सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी निरंतर युवाओं को आत्मरक्षा और कराटे में प्रशिक्षित कर रही है, जिससे बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।