Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्रInauguration of Drishti Women s Committee for Holistic Development of Women Employees in Hindalco Renusagar

संस्थान की तरक्की में महिलाएं अहम

हिण्डालको रेनुसागर में श्रमिक महिलाओं के विकास हेतु दृष्टि महिला मंडल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आर पी सिंह ने महिलाओं के योगदान की महत्ता पर जोर दिया। इंदु सिंह ने नारी शक्ति को संगठित करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 19 Sep 2024 12:13 PM
share Share

अनपरा,संवाददाता। हिण्डालको रेनुसागर के तत्वावधान में श्रमिक कर्मचारियों की महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सुमंगलम भवन के प्रांगण में दृष्टि महिला मंडल रेनुसागर का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर पी सिंह एवं दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर किया। हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की किसी भी संस्था को उच्च शिखर तक पहंुचाने में महिलाओं का योगदान अहम है। दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ने कहा कि हिण्डालको रेनुसागर प्रबंधन ने नारी शक्ति को संगठित करने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का यह अहम कदम उठाया है वह सराहनीय है। संचालन संतोष तिवारी एवं रंजना ने किया। इस अवसर पर जगदीश पात्रा, संजय श्रीमाली, कविता श्रीमाली ,समीर आनन्द,अरविंद सिंह, मृदुल भारद्वाज ,अनिल झा,सदानन्द पांडेय ,विजय झा,शैलेन्द्र यादव,निर्दोष सिंह सहित मान्यता प्राप्त श्रमिक संघठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें