बेटी की विदाई कराने आए पिता की पिटाई
Sonbhadra News - सोनभद्र के अमौली गांव में एक पिता की ससुराल वालों ने बेटी की विदाई के दौरान लाठी-डंडों से पिटाई की। इसमें बेटी, भाई और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। रीता यादव का विवाह 2022 में हुआ था, जिसके बाद से ससुराल...

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में बेटी की विदाई कराने गए पिता की ससुराल वालों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने के लिए गई बेटी, भाई और एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है। पीड़ितों की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई है। जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव निवासी रामबहाल यादव की बेटी रीता यादव का विवाह वर्ष 2022 में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव निवासी राहुल यादव के साथ हुआ था। रीता के भाई सुरेंद्र का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने विवाहित रीता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने इसकी शिकायत अपने मायके से की। बीच में मायके वाले उसे विदा कर अपने घर ले गए थे। बाद में समझौता होने पर उसे फिर ससुराल विदा कर दिया था। जहां जाने केबाद उसे फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद जब भी विदाई के लिए कहा जाता तो वह उनकी विदाई नहीं कर रहे थे। कहने पर विवाद कर रहे थे। रामबहाल ने कहा कि विवाद के भय से रविवार को अमौली गांव जाने से पहले ही उन्होंने डायल 112 को सूचना दे दी थी। उन लोगों के पहुंचने पर पुलिस भी पहुंची थी। विदाई की बात हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा कर रीता की विदाई के लिए उसके ससुराल वालों को मना लिया। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। पुलिस के जाते ही ससुराल वालों ने रामबहाल यादव उसके बेटे सुरेंद्र यादव, शिवसागर यादव, बेटी रीता यादव की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। सुरेंद्र का सिर फट गया। बाकी के सिर हाथ पैर में भी चोट आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।