जिले में 1.48 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्षाकाल-2025 में होने

सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्षाकाल-2025 में होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की। वर्षाकाल 2025 में शासन से 1.48 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि पर्यावरण व पानी के लिए पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ से आक्सीजन मिलने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने मेें भी काफी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा पौध रोपित करने के लिए शासन द्वारा 1 करोड़ 48 लाख 14 हजार 479 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने इस वृक्षारोपण को सफल बनाने के निमित्त गढ्ढों की खोदाई, गोबर खाद व अन्य कीटनाशक दवाओं आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दियें। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण, डीएफओ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।