Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्रCultural Extravaganza at Ganesh Festival in Shaktinagar

बच्चों के नृत्य ने मोहा सबका मन

शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद बीना परियोजना के दुर्गा मंडप प्रांगण मे गणेश महोत्सव के चौथे

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 10 Sep 2024 01:06 PM
share Share

शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद बीना परियोजना के दुर्गा मंडप प्रांगण मे गणेश महोत्सव के चौथे दिन स्कूली बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हजारों श्रद्धांलुओं से भरे मंडप मे हर हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हों गया। सामूहिक नृत्य और गीत संगीत में बच्चों ने जमकर प्रतिभा दिखायी। मेले का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। चरखी, रेलगाड़ी के साथ डिस्को झूला खचा खच भरे रहे। सात दिवसीय गणेश महोत्सव आगामी 13 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर नव युवक गणेश पूजा समिति के सौभाग्य साहू, सुशांत साहू, कालू चरण स्वायी, बाल भगवान गुप्ता, विश्वजीत विश्वाल,गोलक साहू,प्रशांत पात्रा, गौकरण यादव, प्रकाश पटेल, महेश, नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें