महाराज संत गाडगे ने अंधविश्वास के विरुद्ध किया संघर्ष
Sonbhadra News - राबर्ट्सगंज के छपका स्थित अपना दल एस कार्यालय में संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन मूल्यों पर चर्चा की गई और अंधविश्वास के खिलाफ उनके संघर्ष की सराहना की गई। शिक्षा, स्वच्छता और...

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के छपका स्थित अपना दल एस कार्यालय में रविवार को संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। वहीं संत गाडगे महाराज के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अद एस के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु ने कहा कि संत गाडगे महराज ने अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई। उन्होंने भिक्षा में मिले धन से स्कूल, धर्मशालाएँ और गौशालाएँ बनवाईं। शिक्षा को समाज सुधार का मुख्य माध्यम माना और कई शिक्षण संस्थान स्थापित किए। विशिष्ट अतिथि आलोक पाण्डेय ने कहा कि गाडगे बाबा जी का मानना था कि स्वच्छता ही भगवान की पूजा है। विशिष्ट अतिथि महताब आलम कहा कि आज हमें संत गाडगे महाराज के विचारों को अपनाकर स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक, संत और शिक्षाविद् थे। उन्होंने महाराष्ट्र और पूरे भारत में स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से गरीबों और वंचितों के उत्थान का कार्य किया। संचालन जिला महासचिव संकट मोचन झा ने किया। इस मौके पर विनोद यादव, शिबू शेख, प्रवीण त्रिपाठी, राजकुमार बौद्ध, मुकेश पटेल, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत कुशवाहा, श्यामसुंदर सिंह पटेल, विकास पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।