Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्रBone Health Camp in Govindpur 60 Participants 15 Women Screened for Infertility

33 लोगों की हड्डियां मिली कमजोर, चार की बेहद कमजोर

म्योरपुर के गोविंदपुर में बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र में बुधवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। 60 लोगों की हड्डियों की जांच में 33 कमजोर पाई गईं। 15 महिलाओं का बांझपन की जांच सस्ते में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 19 Sep 2024 08:50 AM
share Share

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र में बुधवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांव के 60 लोगों के हड्डियों और 15 बांझपन की शिकार महिलाओं के खून की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 60 लोगों की हड्डियों की जांच में 33 लोगों की हड्डियां कमजोर और उसमें चार लोगों की हड्डियां बेहद कमजोर पाई गई। जो हल्के चोट या गिरने से तुरंत टूट सकती है। जबकि 23 लोगों की हड्डियां नार्मल पाई गई। आरोग्य केंद्र की संचालिका डा. विभा प्रेम ने बताया कि इसके साथ ही गर्भपात और बांझपन की शिकार 15 महिलाओं की महंगी जांच बिल्कुल सस्ते दर पर कराया गया, जिसकी जांच बहुत महंगी होने के साथ जिले में होती नही है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए सचेत किया की पौष्टिक और कैल्सियम वाला भोजन करें और 45 के बाद इसकी जांच कराते रहना चाहिए। तिल, अलसी, महुआ का सेवन करें और हरी साग सब्जी भोजन में नियमित शामिल करें। हड्डियों के कमजोरी को लेकर सीएचसी अधीक्षक डा पीएन सिंह ने बताया कि कैल्सियम की कमी से हड्डियां कमजोर होती है। साथ ही फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से हड्डियां कमजोर और टेढ़ी हो जाती है। शिविर में पैथकाइंड वाराणसी और प्रयागराज से बोन मेराडेंसी जैसे आधुनिक मशीनों से महंगी जांच केवल व्यवस्था खर्च पर आरोग्य केंद्र की संचालिका डा. विभा प्रेम के प्रयास से किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें