युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकला बाइक रैली
Sonbhadra News - भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को राम मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली भाजपा सरकार के 8 वर्षों की सफलताओं के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस दौरान...

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को राम मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष सकुशल पूर्ण होने के उपलक्ष में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा विधान सभा बाइक यात्रा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में अनेकानेक जनहित की योजनाओं का सकुशल संचालन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि भाजपा सरकार ने हासिल की है, जिसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आम जनमानस को लाभान्वित करने का काम किया गया। साथ ही हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। बाइक रैली राम मंदिर से होते हुए सुदामा पाठक, डिग्री कॉलेज चौराहा से दादा उन होते हुए पुन: राम मंदिर में आकर सम्पन्न हो गई। इस मौके पर रंजना सिंह, शिवनाथ जायसवाल, रमाशंकर द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, राजेश्वर प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव, रोशन सिंह, पवन मिश्रा, सुनील सिंह, राजकुमार यादव, निशांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।