Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsVoting Begins in Maholi for Ward 16 1450 Voters Registered

महोली में शांतिपूर्वक मतदान

Sitapur News - महोली नगर पंचायत के नया जलालपुर वार्ड 16 में मतदान सुबह शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में मतदान स्थल बनाया गया, जहाँ 1450 मतदाता पंजीकृत थे। दो बूथों पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 846 वोट पड़े। दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरTue, 17 Dec 2024 11:18 PM
share Share
Follow Us on
महोली में शांतिपूर्वक मतदान

महोली। महोली नगर पंचायत के नया जलालपुर वार्ड 16 के लिए सुबह मतदान शुरू हुआ। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय जलालपुर को मतदान स्थल बनाया गया था। यहां कुल मतदाता 1450 थे। दो बूथ बनाए गए थे। यहां दो प्रत्याशी मैदान में थे। छोटी देवी पत्नी बुढ़ाई कश्यप निवासी नया जलालपुर व बड़े मुन्ना पुत्र बाबू प्रेम नगर की किस्मत मतपेटियों में बंद हुई। बूथ संख्या 31 में कुल मतदाता 781 थे जिसमें 560वोट पड़े। बूथ संख्या 32 में कुल मतदाता 669 जिसमें 286 वोट पड़े। मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें